कांके: रांची पुलिस ने हथियार सप्लायर गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Apr 15, 2026 रांची में अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।रांची के मांडर थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल थे। गिरफ्तार आरोपियों में विशाल सिंह, अभिषेक शर्मा और करण गोप शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड अभिषेक शर्मा है, जो बिहार से अवैध पिस्तौल लाकर रांची के अपराधियों को सप्लाई करता था।