कौंच: कोंच कोतवाली क्षेत्र में महिला से मारपीट, कपड़े फाड़ने और जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
Konch, Jalaun | May 6, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है, पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने पहले दर्ज मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाया और मना करने पर उसके साथ मारपीट की तथा कपड़े फाड़ दिए, शोर सुनकर पहुंचे लोगों को देख आरोपी फरार हो गए, महिला ने मंगलवार देर रात 11:30 बजे पुलिस से शिकायत की है।