सहारनपुर में प्राचीन गोगामाड़ी स्थल स्थित गोरक्ष गंगा घाट सरोवर को लेकर हिंदू संगठनों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। संगठनों ने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा गोरक्ष गंगा घाट सरोवर का नाम बदलकर "कपिल फन प्वाइंट" कर दिया गया है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। ज्ञापन में सरोवर का मूल नाम बहाल करने, स्थल की पवित्रता बनाए रखने तथा पूजा-अर्चना के समय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि धार्मिक स्थल को पिकनिक स्पॉट में बदला जा रहा है। संगठन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर सहारनपुर जनपद की पांचों सीमाएं भी सील की जाएंगी। जिलाधिकारी ने मामले के परीक्षण और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
#saharanpurnews #gogamhadi #UttarPradesh #BJP4IND #BreakingNews #instagram #tranding