दमोह: जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, पति ने स्टाफ नर्स पर मारपीट व लापरवाही के लगाए आरोप
Damoh, Damoh | Apr 5, 2026 दमोह। जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत का मामला सामने आया है। हटा के गांधी वार्ड निवासी अरविंद चौधरी ने आरोप लगाया कि शनिवार-रविवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर उनकी पत्नी को जिला अस्पताल के एचडीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह डिलीवरी के दौरान स्टाफ नर्स ने उनकी पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे लापरवाही के कारण नवजात की मौत हो गई।