पटना ग्रामीण: हेलीकॉप्टर में नारंगी खाने पर तेजस्वी ने दी सफाई, कहा- मुद्दों की बात होनी चाहिए
हेलीकॉप्टर में मुकेश साहनी और तेजस्वी यादव द्वारा नारंगी खाए जाने पर बिहार में राजनीति तेज हो गई है। पूरे मामले पर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि मुद्दों की बात होनी चाहिए। बिहार का कैसे भला हो बीजेपी इस पर बात ही नहीं करती है।