पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में 30 हजार लोगों ने अदा की ईद की नमाज:सीएम नीतीश भी हुए शामिल
देशभर में 11 अप्रैल को ईद मनाई जा रही है। पटना के गांधी मैदान में भी ईद की रौनक रही। हर साल की तरह इस बार भी हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज पढ़ने पहुंचे। लगभग 30 हजार से अधिक लोगों ने गांधी मैदान में ईद की नमाज अदा की। इसमें सीएम नीतीश कुमार भी शामिल हुए और लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।