पटना ग्रामीण: मछली के बाद तेजस्वी-सहनी ने हेलिकॉप्टर में की ऑरेंज पार्टीः पूछा- भगवा रंग से वो चिढ़ेंगे तो नहीं
हेलिकॉप्टर में मछली पार्टी के बाद बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बुधवार को फिर से एक नया वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर शेयर किया है। इस वीडियो में वो और VIP प्रमुख मुकेश सहनी के साथ हेलिकॉप्टर में ऑरेंज (संतरा) खाते हुए दिख रहे हैं।वीडियो के साथ तेजस्वी यादव ने लिखा है कि हैलो फ्रेंड्स, हेलिकॉप्टर में नारंगी पार्टी हुई।