बड़ौद: पल्स पोलियो अभियान के तहत बड़ौद में 184 बूथों पर 20 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा, BMO ने दी जानकारी
आगर जिले के बडौद में 23 जून से 25 जून के मध्य सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में पल्स पोलियो अभियान आयोजित किया जाकर शून्य से 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। अभियान के तहत ब्लॉक के लगभग 20000 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित किया गया है। बीएमओ डॉ विवेक पुलैया द्वारा जानकारी दी गई।