बड़ौद: कस्बे में दूषित पानी की समस्या को लेकर पार्षदों ने नगर परिषद के सामने दिया धरना, CMO ने समाधान का दिया आश्वासन
आगर जिले के बड़ोद नगर में लंबे समय से चली आ रही दूषित व बदबूदार पानी की समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को इसके निराकरण के लिए अवगत करवाया गया, मगर समस्या का समाधान नही हुआ। जिसके चलते नगर परिषद के बाहर बैठकर पार्षदों ने धरना दिया। 4 घंटे बाद सीएमओ संध्या सरयाम ने पार्षदों के बीच आकर समस्या का समाधान करने की बात कही। कहा सोमवार को इंजीनियर से बात करेंगे।