सांगानेर: राजस्थान पुलिस ने देश की पहली पोलो टीम का गठन किया, RPA में भव्य उद्घाटन समारोह, टीम ब्लू ने टीम रेड को 6-2 हराया
राजस्थान पुलिस मे खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अभिनव पहल करते हुए अब पुलिस खेलों के दायरे में पोलो को भी शामिल किया गया है। वहीं राजस्थान पुलिस अकादमी में पुलिस पोलो टीम के उद्घाटन अवसर पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने बॉल रोलिंग कर पुलिस पोलो टीम और उद्घाटन मुकाबले का शुभारंभ किया। इस दौरान कई अधिकारी मौजूद रहे