कटरा: धनौर गांव में बाइक चुराते एक चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथ दबोचा, पीटाई के बाद किया पुलिस के हवाले
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के धनौर गांव में बाईक चोरी करते एक चोर को ग्रामीणों ने धर दबोचा, जबकि दूसरा चोर भागने में कामयाब रहा। घटना बीते रविवार देर रात की बताई जा रही है। वहीं पकड़ाए हुए चोर को ग्रामीणों ने जमकर धुनाई में दी और पुलिस के हवाले कर दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि धनौर गांव में एक व्यक्ती का दो चोर बाईक चुरा रहा था।