Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana

डीग में मांगों को लेकर के पानी की टंकी पर चढ़ी आशा सहयोगिनी

Bharatpur, Bharatpur | Jun 29, 2026

MORE NEWS

बाथरूम जाते समय व्यक्ति को काटा सांप, बोतल में सांप को बंद कर व्यक्ति पहुंचा अस्पताल, कॉमन करैत प्रजाति के सांप ने काटा

भरतपुर के बयाना इलाके में देर रात एक सांप ने एक व्यक्ति के पैर में काट लिया। व्यक्ति सांप को प्लास्टिक की बोतल में बंद कर अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल पहुंचने पर व्यक्ति ने डॉक्टर को बताया कि इसी सांप ने उसे काटा है। उसके बाद व्यक्ति का इलाज शुरू किया गया। फिलहाल व्यक्ति की हालत ठीक है।

बाथरूम जाते समय व्यक्ति को काटा सांप, बोतल में सांप को बंद कर व्यक्ति पहुंचा अस्पताल, कॉमन करैत प्रजाति के सांप ने काटा भरतपुर के बयाना इलाके में देर रात एक सांप ने एक व्यक्ति के पैर में काट लिया। व्यक्ति सांप को प्लास्टिक की बोतल में बंद कर अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल पहुंचने पर व्यक्ति ने डॉक्टर को बताया कि इसी सांप ने उसे काटा है। उसके बाद व्यक्ति का इलाज शुरू किया गया। फिलहाल व्यक्ति की हालत ठीक है।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 29, 2026

#इनको_कहते_है_असली_खाटू_श्याम_भक्त!
भरतपुर। जब आस्था गहरी होकर संकल्प का रूप ले लेती है, तो साधारण सफर भी एक यादगार संदेश और प्रेरणा का प्रतीक बन जाता है। ठीक यही अनोखा और प्रेरणादायक नजारा इन दिनों भरतपुर के रास्तों पर देखने को मिल रहा है, जहां उत्तर प्रदेश के आगरा, इटावा और फतेहाबाद से आए तीन जज्बाती युवा विपिन, नरेश और मनीष स्केटिंग करते हुए खाटू श्याम धाम की पावन यात्रा पर निकले हैं। 24 जून से शुरू हुई इस चुनौतीपूर्ण यात्रा का उद्देश्य न केवल बाबा श्याम के दर्शन करना है, बल्कि समाज में 'गौमाता को राष्ट्रमाता' का सम्मान दिलाने का संदेश फैलाना भी है। ​आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतिदिन 70-80 किलोमीटर का सफर तय करने वाले इन युवाओं को देखकर हर कोई हैरान है। यात्रा के दौरान वे रात में टेंट लगाकर विश्राम करते हैं और सुबह फिर अपनी मंजिल की ओर बढ़ जाते हैं। इससे पहले केदारनाथ और कैलादेवी की यात्रा कर चुके विपिन के साथ इस बार नरेश और मनीष पहली बार इस सफर पर निकले हैं। शुरुआत में पैरों में दर्द और थकान जैसी दिक्कतों के बावजूद, बाबा श्याम के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा और रास्ते में मिल रहे जनसमर्थन ने उनके हौसले को कम नहीं होने दिया। पारंपरिक धार्मिक यात्राओं से इतर, स्केटिंग के जरिए भक्ति और सामाजिक संदेश का यह साहसिक रूप राहगीरों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब सराहना हो रही है।

#इनको_कहते_है_असली_खाटू_श्याम_भक्त! भरतपुर। जब आस्था गहरी होकर संकल्प का रूप ले लेती है, तो साधारण सफर भी एक यादगार संदेश और प्रेरणा का प्रतीक बन जाता है। ठीक यही अनोखा और प्रेरणादायक नजारा इन दिनों भरतपुर के रास्तों पर देखने को मिल रहा है, जहां उत्तर प्रदेश के आगरा, इटावा और फतेहाबाद से आए तीन जज्बाती युवा विपिन, नरेश और मनीष स्केटिंग करते हुए खाटू श्याम धाम की पावन यात्रा पर निकले हैं। 24 जून से शुरू हुई इस चुनौतीपूर्ण यात्रा का उद्देश्य न केवल बाबा श्याम के दर्शन करना है, बल्कि समाज में 'गौमाता को राष्ट्रमाता' का सम्मान दिलाने का संदेश फैलाना भी है। ​आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतिदिन 70-80 किलोमीटर का सफर तय करने वाले इन युवाओं को देखकर हर कोई हैरान है। यात्रा के दौरान वे रात में टेंट लगाकर विश्राम करते हैं और सुबह फिर अपनी मंजिल की ओर बढ़ जाते हैं। इससे पहले केदारनाथ और कैलादेवी की यात्रा कर चुके विपिन के साथ इस बार नरेश और मनीष पहली बार इस सफर पर निकले हैं। शुरुआत में पैरों में दर्द और थकान जैसी दिक्कतों के बावजूद, बाबा श्याम के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा और रास्ते में मिल रहे जनसमर्थन ने उनके हौसले को कम नहीं होने दिया। पारंपरिक धार्मिक यात्राओं से इतर, स्केटिंग के जरिए भक्ति और सामाजिक संदेश का यह साहसिक रूप राहगीरों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब सराहना हो रही है।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 28, 2026

#पुलिस_का_फ्लैग_मार्च..
भरतपुर। डीग कस्बे में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए रविवार शाम कोतवाली थाना पुलिस ने शहर के मुख्य बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला। जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ कांबले के निर्देश पर कोतवाली थाना प्रभारी रामनरेश मीणा के नेतृत्व में निकले इस मार्च ने घंटाघर, लोहा मंडी, नई सड़क और लक्ष्मण मंदिर सहित विभिन्न मार्गों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने दुकानदारों को सड़कों से अस्थायी अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी ताकि यातायात बाधित न हो। साथ ही, पुलिस ने साफ संदेश दिया कि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

#पुलिस_का_फ्लैग_मार्च.. भरतपुर। डीग कस्बे में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए रविवार शाम कोतवाली थाना पुलिस ने शहर के मुख्य बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला। जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ कांबले के निर्देश पर कोतवाली थाना प्रभारी रामनरेश मीणा के नेतृत्व में निकले इस मार्च ने घंटाघर, लोहा मंडी, नई सड़क और लक्ष्मण मंदिर सहित विभिन्न मार्गों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने दुकानदारों को सड़कों से अस्थायी अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी ताकि यातायात बाधित न हो। साथ ही, पुलिस ने साफ संदेश दिया कि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 28, 2026

डीग में मांगों को लेकर के पानी की टंकी पर चढ़ी आशा सहयोगिनी - Bharatpur News