सिराथू: सिराथू संस्कार गेस्ट हाउस के पास टूरिस्ट बस और गन्ना लदी ट्रक की भिड़ंत में कई लोग हुए घायल
सिराथू कस्बा के संस्कार गेस्ट हाउस के पास बृहस्पतिवार की रात एक टूरिस्ट बस और गन्ना लदी हुई एक ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई।इस घटना में बस में सवार कई लोग घायल हो गए हैं।मौके पर पुलिस पहुंची है घायल हुए लोगों को इलाज के लिए भेज दिया गया है।घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई थी देर रात घटना हुई है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।