सिराथू: अटसराय के एक खेत में रखे धान के पैरे में अराजक तत्वों ने लगाई आग, 300 बोझ पैरा जलकर हुआ राख
सिराथू तहसील क्षेत्र के अटसराय गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर खेत में रखा हुआ पैरे के बोझ में किसी ने आग लगा दिया।आग बहुत तेजी से बढ़ी और यहां पर रखा गया 300 बोझ धान का पैरा जलकर राख हो गया है।गांव के रहने वाले सुनील नाम के व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में इस्तेमाल करने के लिए पैरा रखा हुआ था,जिसे किसी ने जला दिया है।नुकसान की तहसील को सूचना दी गई है।