सिराथू: कमासिन में परिवार से बिछड़कर सड़क किनारे रो रहा 2 साल का बच्चा, एटा के शख्स ने पुलिस को सौंपा, परिवार से मिलाया गया
गुरुवार सिराथू क्षेत्र के कमासिन मे सड़क किनारे खड़ा होकर 2 साल का बच्चा रो रहा था।एटा के रहने वाले दिनेश यादव वहां से गुजर रहे थे तो बच्चों को अपने साथ लाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आधा घंटा के अंदर बच्चे के परिवार के बारे में जानकारी हासिल करते हुए परिजनों को बुलाकर बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया।बताया कि कड़ा के फैसल का बच्चा हमदान अपने ननिहाल गया था।