सिराथू: अझुवा मंडी पहुंचे जिला अधिकारी ने धान क्रय केंद्रों की जांच करते हुए कहा, किसानों को ना हो किसी प्रकार की दिक्कत
जिलाधिकारी अमित पाल बृहस्पतिवार दोपहर सिराथू तहसील क्षेत्र के अझुवा मंडी पहुंच गए। जहां पर धान क्रय केन्द्रों का जायजा लिया है। वहां पर मौजूद मंडी के जिम्मेदारों से कहा है कि धान क्रय केंद्रों पर आए हुए किसानों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो।किसानों के बैठने और उनके पीने के पानी का बंदोबस्त किया जाए।भुगतान को लेकर पारदर्शी तरीके से हिसाब करें।