कोलायत: पंचायती के दौरान मारपीट, सोने की मूर्ति छीनने और जान से मारने की धमकी का मामला हदां थाने में दर्ज हुआ
हदां पुलिस थाना क्षेत्र में पंचायती के दौरान मारपीट, चोट पहुंचाने, सोने की मूर्ति छीनने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार परिवादी लालचन्द पुत्र अलसीराम सुथार, निवासी ढंढी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसके बड़े भाई राजूराम की शादी के बाद से उसकी भाभी दली देवी पत्नी राजूराम को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था।