दमयंती नगर: नवीन आवास पर सांसद राहुल सिंह ने कराई हनुमान प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा, क्षेत्र के विकास के लिए की कामना
दमोह सांसद राहुल सिंह ने वीआईपी रोड स्थित तहसील ग्राउंड के पास अपने नए आवास पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान हनुमान की प्रतिमा स्थापित कराई। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, सांसद कार्यालय के कर्मचारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूजा के बाद सांसद ने कहा कि हनुमानजी की कृपा से नया कार्यालय सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बनेगा और जनसेवा कार्यों को गति मिलेगी।