नौगांव: हरपालपुर में रेलवे निर्माण की आड़ में अवैध मोरम खनन, शासकीय जमीन पर खनन माफिया सक्रिय
हरपालपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों रेलवे विस्तार और झांसी-मानिकपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य की आड़ में अवैध मोरम खनन का बड़ा खेल चल रहा है। जानकारी के अनुसार रेलवे निर्माण कार्य में सप्लाई के नाम पर खनन माफिया रात के अंधेरे में बिना रोक-टोक मोरम का अवैध उत्खनन और परिवहन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि नगर से लगे कई गांवों में जेसीबी और भारी वाहनों के