बीकानेर: शेरेरा गांव में चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना, लाखों के जेवर और नकदी की चोरी
बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र के शेरेरा गांव में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर सूने मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शेरा निवासी राजूराम पुत्र अखाराम ब्राह्मण ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि वह 11 मई को पारिवारिक कार्य से घर से बाहर ग