बिंदकी: तेंदुली गांव के युवक का शव गंगा नदी में मिला, परिजन रो-रोकर बेहाल, गांव में शोक और दुःख का माहौल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के तेंदुली गांव निवासी युवक सुमित शुक्ला गुरुवार की सुबह फतेहपुर जनपद के मलवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा नदी के शमशाही घाट पर स्नान करते समय डूब गए थे। जिनका शव गुरुवार की देर रात को मिला। शुक्रवार की सुबह 6 बजे तेंदुली गांव में शोक और दुःख का माहौल छाया रहा। सभी लोग घटना पर दुःख जता रहे थे। परिजन रो रो कर बेहाल थे।