तिरोड़ी: चन्द्रकुंआ-टेकाडी मार्ग पर 2 दिनों से विशाल वृक्ष गिरा, यातायात ठप, विभाग ने नहीं दिया ध्यान
क्षेत्र में आंधी-तूफान के बाद चन्द्रकुंआ और टेकाड़ी के बीच बने नाले के पास एक विशाल वृक्ष सड़क पर गिर गया है। इस घटना को पूरे 02 दिन बीत जाने के बावजूद लोक निर्माण विभाग ने इसे हटाने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। परिणामस्वरूप इस मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। सोमवार की दोपहर 12 बजे तक भी वृक्ष सड़क पर ही गिरा था।