पटना ग्रामीण: पटना में तेजस्वी यादव ने तेजस्वी डिजिटल फोर्स पोर्टल लॉन्च किया, बिहार में बदलाव के लिए लोगों से जुड़ने की अपील
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार दोपहर करीब 1:50 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर तेजस्वी यादव ने तेजस्वी डिजिटल फोर्स पोर्टल लॉन्च किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि जो लोग बिहार में बदलाव चाहते हैं उन लोगों के लिए इस पोर्टल की शुरुआत की गई है।