पटना ग्रामीण: पटना में गिरिराज सिंह ने लालू यादव से बालू-गोबर खाकर प्रायश्चित करने की मांग की, दिया विवादित बयान
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू प्रसाद यादव से माफी की मांग की है। सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव को सिर्फ माफी ही नहीं मांगनी चाहिए बल्कि उन्हें गंगा किनारे जाकर बालू गोबर खाकर प्रायश्चित करना चाहिए।