कोडरमा: उपायुक्त ने समाहरणालय से निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता रथ को किया रवाना
राज्य सरकार द्वारा 10 जून से 26 जून 2025 तक प्रस्तावित राज्यव्यापी निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष जागरूकता अभियान का शुभारंभ आज कोडरमा जिला में किया गया। इस मौके पर समाहरणालय परिसर में उपायुक्त श्री ऋतुराज ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इसके उपरांत उन्होने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।