सीएमएचओ डॉ. मीणा का छह चिकित्सा केंद्रों पर औचक निरीक्षण, कटूंबी सब-सेंटर को 7 दिन का अल्टीमेटम
बांसवाड़ा। सीएमएचओ डॉ. भरतराम मीणा ने सोमवार को जिले के छह चिकित्सा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कटूंबी सब-सेंटर में रिकॉर्ड संधारण में लापरवाही मिलने पर सात दिन में सुधार का अल्टीमेटम दिया। आंबावाड़ी केंद्र पर पात्र बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। घोड़ी तेजपुर पीएचसी में पुरानी लेबर टेबल और बेड बदलने तथा भवन का रंग-रोगन कराने को कहा। सभी केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता, आभा आईडी निर्माण और पल्स पोलियो अभियान के प्रचार पर जोर दिया। स्कूलों में तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।
#Banswara #CMHO #HealthDepartment #HealthInspection #MedicalFacilities HPVVaccination
Dungarpur, Dungarpur | Nov 17, 2026