कानपुर: कल्याणपुर थाने का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, राजस्व के मामलों का किया गया निस्तारण
एसीपी कल्याणपुर ने दी जानकारी
थाना समाधान दिवस के उपलक्ष मे कानपुर नगर के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कल्याणपुर थाने का औचक निरीक्षण किया।आज थाना समाधान दिवस के अवसर पर कल्याणपुर थाने मे पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ राजस्व विभाग के अधिकारी भी थाने पर मौजूद रहे और जनता की शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण किया गया ।