थरथरी: भगवानपुर सिलाई सीखने आई किशोरी हुई लापता, किशोरी के पिता ने थाने में दिया गुमशुदगी का आवेदन
चंडी थाना क्षेत्र के भगवानपुर में सिलाई सीखने आयी किशोरी रानी कुमारी गायब हो गयी। इस मामले में किशोरी के पिता ने चंडी थाना में गुमशुदी का लिखित आवेदन दिया है। किशोरी के पिता ने बताया कि मेरी पुत्री भगवानपुर में सिलाई सीखने आयी थी। शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो खोजबीन किया। लेकिन मेरी पुत्री का कहीं अता पता नहीं चल पाया।