बड़ौत: लूम्ब निवासी 2 आरोपियों को छपरौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान 2 अवैध तमंचे व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Apr 16, 2026 छपरौली पुलिस ने ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 2 अवैध तमंचा .315 बोर व 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। थाना पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बताया कि आरोपी गोल्डी पुत्र मनोज कुमार व विशाल पुत्र बलवान निवासी लूम्ब के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।