मुंगेर: सिविल सर्जन ने किया शहरी पीएचसी लालदरवाजा का औचक निरीक्षण
Munger, Munger | Mar 14, 2024 सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार सिन्हा ने गुरूवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालदरवाजा का औचक निरीक्षण किया ।जहां उनके साथ जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक फैजान आलम अशरफी थे इस दौरान सिविल सर्जन ने शहरी पीएचसी में संचालित स्वास्थ्य कार्यों सहित वहां मरीजों के लिये उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।