सिरोही: सिरोही में CI की कथित टिप्पणी पर विवाद, निलंबन की मांग तेज हुई
Sirohi, Sirohi | Apr 4, 2026 जिले के कालंद्री थाने के सर्किल इंस्पेक्टर (CI) द्वारा एक समाज विशेष पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध शुरू हो गया है। आज़ाद पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल परमार ने मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित CI के तत्काल निलंबन की मांग की है।