टिकारी: टिकारी में संयुक्त किसान मोर्चा ने छात्रों के समर्थन में विरोध मार्च निकाला, पीएम का पुतला दहन
Tikari, Gaya | Jul 22, 2026 संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुधवार संध्या टिकारी में छात्रों के समर्थन में विरोध मार्च निकाला गया। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, परीक्षा संबंधी अनियमितताओं, पेपर लीक की घटनाओं तथा छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में युवक, किसान नेता, सामाजिक कार्यकर्ता व आम नागरिक शामिल हुए। विरोध मार्च का नेतृत्व जफर बारी अंसारी ने किया।