परसिया: चांदामेटा नपाध्यक्ष का पेंशन के लिए शनिवार को बस स्टैंड पर सुबह 10 बजे से अनशन व धरना प्रदर्शन
शासन की योजनाओं की पेंशन चार महिने से हितग्राहियों को नहीं मिली है। इसको लेकर चांदामेटा के नगर परिषद अध्यक्ष गोविंद बजोलिया ने एक अगस्त को एक दिन का धरना प्रदर्शन और अनशन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को 6 बजे उन्होंने बताया कि आंदोलन शनिवार को सुबह 10 बजे से बस स्टैंड चांदामेटा में शुरू होगा।