होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम देहात पुलिस ने मंदिर में चोरी करने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा
बुधवार को पवारखेड़ा बस्ती क्षेत्र में स्थित श्री ठाकुर जी मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली है। पुलिस ने फेफरताल निवासी महेंद्र उर्फ डेनी मेहरा और प्रशांत बाईया को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया।