गोईलकेरा प्रखंड की भरडीहा गांव में प्रगति स्पोट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।