गोइलकेरा प्रखंड की सारुगडा पंचायत के मराश्रम गांव में रविवार से दो दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का प्रारंभ हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि गणेश बोदरा उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गणेश बोदरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।