गोईलकेरा के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के समीप सड़क किनारे बुधवार को एक व्यक्ति बेसुध पड़ा मिला।स्थानीय लोगों की नजर उक्त व्यक्ति पर पड़ने के बाद व्यक्ति को सड़क से उठाकर गोईलकेरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,जहां व्यक्ति का ईलाज प्रारंभ किया गया। वहीं उक्त व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी थी।