नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में गोइलकेरा प्रखंड के सुदूर रायम गांव में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। इस मौके पर मुख्य रूप से सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित थी। कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने सांसद का पारंपरिक नृत्य और संगीत के साथ किया।