भभुआ: उजारी सिकठी गांव में गोली हत्याकांड के मामले में पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Jun 30, 2025 उजारी सिकठी गांव में गोली हत्याकांड के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आज सोमवार को भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने 3 बजे कहा कि रविवार को उजारी सिकठी गांव में भूमि विवाद को लेकर नियाज खान को गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी पर कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज जा रहा है।