कासगंज: सोरों कोतवाली के एसपी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने गुरुवार को सोरों कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना अभिलेखों, मालखाना, सीसीटीवी कैमरों, बैरक, बंदीगृह और भोजनालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने रजिस्टरों को ठीक तरह से रखने, लंबित माल के शीघ्र निस्तारण और थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।