औरंगाबाद Place of Safety में प्रधान दंडाधिकारी के नेतृत्व में सघन छापेमारी,एक मोबाइल और गांजा बरामद।
औरंगाबाद के बभंडी स्थित Place of Safety में आज प्रधान दंडाधिकारी के नेतृत्व में सघन जांच अभियान चलाया गया।
किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान दंडाधिकारी सह ACJM सुशील प्रसाद सिंह के नेतृत्व में प्लेस ऑफ सेफ्टी के हर कमरे की गहन तलाशी ली गई।
अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि यह जांच प्लेस ऑफ सेफ्टी को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों और सोशल मीडिया पर मारपीट से संबंधित चल रही खबरों के मद्देनजर की गई है।
इस जांच अभियान में किशोर न्याय बोर्ड औरंगाबाद के प्रधान दंडाधिकारी सुशील प्रसाद सिंह के साथ सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई औरंगाबाद, मुफ्फसिल थाना की पुलिस और सेफ्टी होम के कर्मी मौजूद थे।
जांच के दौरान एक मोबाइल, कम मात्रा में गांजा और खैनी तथा अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। इसमें दो विधि विरुद्ध किशोरों की भूमिका संदिग्ध लग रही है, जिसकी जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है।