शिवपुरी नगर: 20 लाख खर्च, जमीन बेची... फिर भी नहीं बची 8 साल की अंशुल: पिता ने मेडिकल कॉलेज पर लगाए लापरवाही के आरोप
शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान बदरवास तहसील के बारौद गांव की रहने वाली 8 वर्षीय अंशुल केवट की मौत हो गई। बच्ची लंबे समय से पैरालाइसिस और पीलिया जैसी बीमारी से जूझ रही थी। उसकी मौत के बाद पिता कृष्णपाल केवट ने मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।