बीकानेर: नोखा रोड पेट्रोल पंप के पास बड़ा हादसा, ट्रक-ट्रेलर दीवार में घुसा
बीकानेर के नोखा रोड पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब अनियंत्रित ट्रक-ट्रेलर सड़क किनारे बनी दीवार में जा घुसा। हादसे में ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय दीवार के पास मकान मालिक खड़ा था, जो बाल-बाल बच गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गय