सदर: सार्वजनिक स्थल पर हंगामा करना पड़ा भारी, सिगरा पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Apr 30, 2026 वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थल पर विवाद और अभद्रता करने वाले पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा पुलिस को सूचना मिली कि श्रीराम कॉम्प्लेक्स के पास कुछ लोग राहगीरों, यात्रियों और श्रद्धालुओं से गाली-गलौज कर रहे हैं।