चांदवा: आजसू पार्टी की चेतावनी: 45 दिन में फैसला न होने पर टोरी में मालवाहक रेल का होगा चक्का जाम
चंदवा टोरी रेलवे फाटक पर वर्षों से लंबित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की मांग को लेकर सोमवार की दोपहर करीब दो बजे आजसू पार्टी के बैनर तले एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू जिलाध्यक्ष अमित कुमार पांडे ने की।