बसेड़ी: पाइपलाइन लीकेज से व्यर्थ बह रहा पेयजल, जिम्मेदार विभाग बेखबर
बसेड़ी कस्बे के मुख्य बाजार क्षेत्र में पेयजल पाइपलाइन लीकेज की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। जगह-जगह पाइपलाइन फटने और लीकेज होने के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पानी नालों में बहकर व्यर्थ हो रहा है, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय निवासी दीपक गर्ग ने बताया कि बाजार में वाटर सप्लाई लाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जैसे ही