ग्वालियर गिर्द: हाईकोर्ट ने बर्खास्त इंस्पेक्टर को किया बहाल, 4 साल पहले हुए थे टर्मिनेट
करीब 4 साल पहले पुलिस सेवा से बर्खास्त किए गए इंस्पेक्टर विनोद सिंह राठौड़ को हाई कोर्ट ने बहाल करने के आदेश शुक्रवार को दिए हैं।दरअसल गुना के आरोन थाने में पदस्थ विनोद सिंह राठौड़ पर आरोप था कि उन्होंने फतेहपुर के जंगल में छापा मारने आई पुलिस को थाने से बल उपलब्ध नहीं कराया था। जिसमें सब इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिस कर्मियों की हत्या हो गई थी।