बहेड़ी: नैनीताल रोड के मेन बाज़ार में तिकोनी दुकान के पास भाजपाइयों ने विधानसभा चुनाव में मिली जीत का जश्न मनाया
बहेड़ी नगर के मेन बाज़ार नैनीताल रोड पर तिकोनी दुकान के पास आज चार मई को शाम करीब 6 बजे भाजपाइयों ने ढोल नगाड़ों के साथ प जमकर जीत का जश्न मनाया बता दें ये जश्न पश्चिम बंगाल,असम,एवं पुदुचेरी के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जबरदस्त जीत होने पर मनाया गया इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई ।