रफीगंज: केराप पंचायत के चंद्रेहटा गांव में सीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, 16 टीमों ने लिया हिस्सा
प्रखंड के केराप पंचायत अंतर्गत चंद्रेहटा गांव में गुरुवार को दो दिवसीय सीपीएल (CPL) क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। गुरुवार संध्या 7:30 में अध्यक्ष राजू यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों की 16 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मुकाबला चंद्रेहटा और नीमा की टीमों के बीच खेला गया। यह मैच दो दिनों तक चलेगा।