जमुई: सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक पर मिठाई बांटकर मनाया जश्न
Jamui, Jamui | Apr 15, 2026 बिहार में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की खुशी में भाजपा जिला जमुई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार शाम 5 बजे को कचहरी चौक पर जश्न मनाया। जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना दिया।